देश की खबरें | बॉक्स ऑफिस पर ‘जुगजुग जियो’ की कमाई 50 करोड़ के पार

मुंबई, 30 जून फिल्म ‘जुगजुग जियो’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 50 करोड़ के पार पहुंच गया है। फिल्म के निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

राज मेहता के निर्देशन में फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले हुए है। पारिवारिक मनोरंजक फिल्म 24 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी।

प्रोडक्शन हाउस के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट में ‘जुगजुग जियो’ के नवीनतम बॉक्स ऑफिस संग्रह से जुड़े आंकड़े पेश किए गए हैं।

धर्मा प्रोडक्शंस के पोस्ट के मुताबिक, “इस परिवार का प्यार परिवारों को बड़े पर्दे तक लाने और अपने पंजाबी झुकाव के कारण उनका मनोरंजन करना जारी रखे हुए है।”

अपनी रिलीज के छठे दिन, ‘जुगजुग जीयो’ ने टिकट खिड़की पर 3.97 करोड़ रुपये जुटाए, जिससे बॉक्स ऑफिस पर कुल कुमाई 50.24 करोड़ रुपये हो गई। अपने शुरुआती हफ्ते में फिल्म ने 36.93 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

‘जुगजुग जियो’ में वरुण धवन, अनिल कपूर, कियारा आडवाणी, नीतू कपूर, मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली मुख्य भूमिकाओं में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)