विदेश की खबरें | डेली मेल के प्रकाशक के खिलाफ मानहानि मामले में शुरुआती चरण में प्रिंस हैरी के खिलाफ फैसला
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यह मामला एक लेख से संबंधित हैं जिसमें कहा गया था कि हैरी ने राजपरिवार के कार्यकारी सदस्य के रूप में अपना दर्जा छोड़ने के बाद ब्रिटेन में सार्वजनिक रूप से वित्त पोषित सुरक्षा बनाए रखने के अपने प्रयासों को छिपाने की कोशिश की थी।

लंदन स्थित अदालत के एक न्यायाधीश ने कहा कि ‘ड्यूक ऑफ ससेक्स’ एसोसिएटेड न्यूजपेपर लिमिटेड के इस दावे का मजबूती से जवाब देने में विफल रहे कि लेख एक ईमानदार राय दर्शाता है।

न्यायमूर्ति मैथ्यू निकलिन ने अपने फैसले में कहा कि "यह काल्पनिक नहीं है कि प्रतिवादी मुकदमे में सफल होगा।"

उन्होंने फैसले के परिणामों पर चर्चा के लिए मंगलवार को उच्च न्यायालय में सुनवाई निर्धारित की।

यह फैसला उस घटनाक्रम के एक दिन बाद आया जब एक अन्य न्यायाधीश ने तीन दिन की बहस में इस मुद्दे पर निष्कर्ष निकाला कि क्या सरकार ने 2020 में हैरी और उनके परिवार के अमेरिका चले जाने के बाद गलत तरीके से उनकी सुरक्षा तैनाती हटा ली।

ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय के छोटे बेटे 39 वर्षीय हैरी ने ब्रिटेन की यात्रा के दौरान मामले-दर-मामले के आधार पर उन्हें सुरक्षा प्रदान करने के सरकार के फैसले को चुनौती दी है।

हैरी ने कहा है कि सोशल मीडिया पर उनके और उनकी पत्नी के प्रति शत्रुता तथा लगातार समाचार मीडिया में लगातार उन्हें निशाना बनाए जाने से उनकी सुरक्षा को खतरा है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)