देश की खबरें | न्यायाधीश ने आधी रात में की सुनवाई, दहेज उत्पीड़न के मामले में मेजर को सैन्य हिरासत में भेजा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर (ओडिशा), नौ अक्टूबर भुवनेश्वर की एक अदालत ने यहां बृहस्पतिवार को आधी रात में सुनवाई की और दहेज उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार मेजर को जेल की बजाए सैन्य हिरासत में भेजने का फैसला किया।

उपमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी एस के मिश्रा वीडियो कांफ्रेंस के जरिए सुनवाई की कोशिशें नाकाम रहने के बाद रात 10 बजे अदालत पहुंचे। इस मामले की सुनवाई देर रात डेढ़ बजे तक जारी रही।

यह भी पढ़े | तृणमूल के नेतृत्व वाली सरकार को टक्कर देने के लिए कांग्रेस मूल्य वृद्धि और बेरोजगारी को लेकर बंगाल में करेगी रैली: जितिन प्रसाद.

सुनवाई के बाद, न्यायाधीश ने आदेश दिया कि गिरफ्तार किए गए मेजर को जेल की बजाए सैन्य हिरासत में भेजा जाए।

इससे पहले, मेजर को दहेज के लिए पत्नी का शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न करने और हत्या की कोशिश के आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़े | नई दिल्ली: रेल मंत्री पीयूष गोयल को मिला खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार.

सेना के अधिकारी के खिलाफ पुलिस थाने में दहेज रोकथाम कानून एवं आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी पर आरोप था कि उसने अपनी पत्नी को धमकी दी कि यदि वह अपने माता-पिता के पास से धन लेकर नहीं आती है, तो वह उसे गोली मार देगा।

अधिकारी की पत्नी ने शिकायत की कि पहले आपसी सहमति से मामले को सुलझा लिया गया था, लेकिन उसके पति ने उसका उत्पीड़न करना जारी रखा। पुलिस ने मेजर को नोटिस दिया था, लेकिन उसने जवाब नहीं दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को मेजर को गिरफ्तार कर लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)