एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पाक में महिला पत्रकारों को सोशल मीडिया पर निशाना बनाए जाने की पत्रकार सुरक्षा समिति ने की निंदा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पत्रकारों की हिफजात करने वाली समिति (सीपीजे) ने पाकिस्तान में महिला पत्रकारों को सोशल मीडिया पर लगातार निशाना बनाए जाने की घटनाओं की शुक्रवार को निंदा की।

विदेश की खबरें | पाक में महिला पत्रकारों को सोशल मीडिया पर निशाना बनाए जाने की पत्रकार सुरक्षा समिति ने की निंदा

काबुल, 18 सितंबर पत्रकारों की हिफजात करने वाली समिति (सीपीजे) ने पाकिस्तान में महिला पत्रकारों को सोशल मीडिया पर लगातार निशाना बनाए जाने की घटनाओं की शुक्रवार को निंदा की।

यह देखा गया है कि देश के प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ पार्टी की सार्वजनिक तौर पर निंदा करने वाली पत्रकारों को सोशल मीडिया पर निशाना बनाया गया है।

यह भी पढ़े | दो कट्टर दुश्मन इस्लामी देश सऊदी अरब और ईरान के सहारे मध्य पूर्व में घुसने की रणनीति बना रहा है चीन, दोनों देशों से भारत के है अच्छे रिश्ते.

महिला पत्रकारों से मिल रही शिकायतों के बाद सीपीजे के एशिया कार्यक्रम समन्वयक स्टीव बटलर और वरिष्ठ एशिया अनुसंधानकर्ता आलिया इफ्तिकार ने कहा कि पाकिस्तानी महिला पत्रकारों को ऑनलाइन निशाना बना रहे अधिकतर लोग सत्तारूढ़ दल के प्रशंसक हैं।

हालांकि, इस समूह ने खान की पार्टी या अपराध करने वालों के बीच कोई सीधा संबंध होने के सबूत नहीं दिए।

यह भी पढ़े | COVID-19 Medication Update: रूस ने कोरोना की दवा फार्मेसी की दुकानों में अगले हफ्ते से बेचने की दी मंजूरी, मरीज प्रिस्क्रिप्शन दिखाकर खरीद सकेंगे दवा.

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2020 01:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).