देश की खबरें | हाथरस की घटना के पीड़ित परिवार से मिले जितिन प्रसाद, जल्द न्याय की मांग उठाई
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 सितंबर कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में कथित सामूहिक बलात्कार की घटना के बाद जान गंवाने वाली लड़की के परिवार से मंगलवार को यहां मुलाकात की और इस मामले में जल्द न्याय किए जाने की मांग की।

प्रसाद सफदरजंग अस्पताल पहुंचे और लड़की के परिजनों से मिले।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार में उभरा तीसरा मोर्चा, BSP और JPS के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे उपेंद्र कुशवाहा, क्या मायावती की एंट्री से दलित वोटर होंगे प्रभावित?.

इस मुलाकात के बाद प्रसाद ने कहा, ‘‘इस परिवार ने हमें अपनी व्यथा बताई। उन्होंने बताया कि कई दिनों तक मामला ही दर्ज नहीं किया गया। यह बहुत जघन्य घटना है। इस मामले में जल्द न्याय होना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश की सरकार और दूसरी सभी सरकारों को यह प्रयास करना होगा कि इस तरह की घटनाएं आगे नहीं हों।’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: ‘नया बिहार, विकसित बिहार’ के नारे के साथ नीतीश कुमार को चुनौती देने वाले तेजस्वी यादव की ये हैं ताकत और कमजोरियां.

गौरतलब है कि हाथरस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की शिकार 19 वर्षीय दलित लड़की की मंगलवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई।

यह घटना उत्तर प्रदेश में हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 14 सितंबर को हुई थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)