खेल की खबरें | रैफरी से मिल रहे फायदे के आरोपों से जिदान परेशान

रीयाल मैड्रिड रे रविवार को रीयाल सोसीदाद को 2-1 से हराकर कोरोना वायरस महामारी के बाद खेल शुरू होने पर लगातार तीसरी जीत के साथ स्पेनिश लीग में बढ़त बना ली।

इस दौरान हालांकि टीम के अच्छे प्रदर्शन की तारीफ होने की जगह रैफरी के खराब प्रदर्शन के आरोप लग रहे हैं।

यह भी पढ़े | The Undertaker Announces Retirement: मुंबई इंडियंस ने अंडरटेकर को खास अंदाज में दी बधाई.

जिदान अब इन सवालों का जवाब देकर थक गए हैं।

मैड्रिड के कोच ने मैच के बाद कहा, ‘‘मुझे इससे परेशानी होती है कि अंत में सभी सिर्फ रैफरी के बारे में बात करते हैं।’’

यह भी पढ़े | MS Dhoni Should Be Credited for Supporting Virat Kohli: धोनी ने इंग्लैंड के खराब दौरे के बाद भी किया था कोहली का समर्थन, पूर्व कप्तान को मिलना चाहिए इसका श्रेय- गौतम गंभीर.

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि हमने मैदान पर कुछ किया ही नहीं।’’

मैड्रिड इस जीत से बार्सीलोना को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंच गया लेकिन इस दौरान विवाद हुआ। वीडियो रिव्यू में मैड्रिड को पेनल्टी किक और गोल किया जबकि सोसीदाद का गोल ठुकरा दिया गया।

जिदान ने कहा, ‘‘मैं विवाद के बारे में बात नहीं करना चाहता क्योंकि रैफरी मौजूद है जो मैच का अधिकारी है। मैं सिर्फ जीत के बारे में बात करना चाहता हूं। हम इस जीत के हकदार थे। मैं फुटबॉल के बारे में बात करना चाहता हूं, खेल के बारे में। इसके अलावा किसी चीज के बारे में मैं और कुछ नहीं कह सकता। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)