खेल की खबरें | जेहान ने इतिहास रचा, एफ2 रेस जीतने वाले पहले भारतीय बने

साखिर (बहरीन), छह दिसंबर भारतीय ड्राइवर जेहान दारूवाला ने रविवार को यहां साखिर ग्रां प्री के दौरान इतिहास रच दिया, वह फार्मूला टू रेस जीतने वाले पहले भारतीय बन गये।

फार्मूला टू चैम्पियन मिक शूमाकर और डेनियल टिकटुम के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 22 वर्षीय भारतीय सत्र की अंतिम फार्मूला वन ग्रां प्री की सपोर्ट रेस में शीर्ष पर रहे।

यह भी पढ़े | Ind vs Aus 2nd T20 2020: भारत टीम ने T20 सीरीज पर जमाया कब्जा, मैच के दौरान बनें ये प्रमुख रिकॉर्ड.

रेयो रेसिंग के लिये ड्राइविंग कर रहे जेहान ने ग्रिड पर दूसरे स्थान से शुरूआत की और वह डेनियल टिकटुम के साथ थे। टिकटुम ने जेहान को साइड में करने की कोशिश की जिससे शूमाकर दोनों से आगे निकल गये।

जेहान इसके बाद दोनों से पीछे हो गये लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और संयम बरतते हुए अपनी पहली एफआईए फार्मूला टू रेस जीत ली।

यह भी पढ़े | Ind vs Aus 2nd T20 2020: सिडनी में भारतीय बल्लेबाजों की आतिशी बल्लेबाजी, T20 सीरीज पर 2-0 से जमाया कब्जा.

उनके जापानी साथी युकी सुनोडा दूसरे स्थान पर रहे, वह जेहान से 3.5 सेकेंड पीछे रहे जबकि टिकटुम तीसरे स्थान पर रहे।

जेहान ने कहा, ‘‘मुझे भारत में अपने लोगों को साबित करना था कि भले ही हमारे पास यूरोप में ड्राइवरों की तरह की समान सुविधायें नहीं हों लेकिन जब आप कड़ी मेहनत करो तो आप ग्रिड के मोड़ पर अच्छी चुनौती दे सकते हो। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)