क्रिकेट

Ind vs Aus 2nd T20 2020: सिडनी में भारतीय बल्लेबाजों की आतिशी बल्लेबाजी, T20 सीरीज पर 2-0 से जमाया कब्जा

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच आज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए दुसरे T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से मात देते हुए तीन मैचों की T20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना की है. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 195 रन के लक्ष्य को 19.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया.

Ind vs Aus 2nd T20 2020: सिडनी में भारतीय बल्लेबाजों की आतिशी बल्लेबाजी, T20 सीरीज पर 2-0 से जमाया कब्जा
शिखर धवन (Photo Credits: BCCI)

Ind vs Aus 2nd T20 2020: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (India Vs Australia) के बीच आज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) में खेले गए दुसरे T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से मात देते हुए तीन मैचों की T20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 195 रन के लक्ष्य को 19.4 ओवर में चार  विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 36 गेंद में 52 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. धवन ने अपनी इस शानदार पारी के दौरान चार चौके और दो छक्के लगाए.

शिखर धवन के अलावा टीम के लिए विकेटकीपर खिलाड़ी केएल राहुल ने 22 गेंद में दो चौके और एक छक्का की मदद से 30, कप्तान विराट कोहली ने 24 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 40, संजू सैमसन ने 10 गेंद में एक चौका और एक छक्का की मदद से 15, ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने 22 गेंद में तीन चौके औए दो छक्के की मदद से नाबाद 42 और श्रेयस अय्यर ने पांच गेंद में एक छक्का और एक चौका की मदद से नाबाद 12 रन की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया के लिए एंड्रयू टाई, डेनियल सैम्स, मिशेल स्वेप्सन और एडम जंपा ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की.

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus 1st T20 2020: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 11 रनों से हराया, मैच के दौरान बनें ये प्रमुख रिकॉर्ड

इससे पहले सिडनी में आज ऑस्ट्रेलियाई टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाने में कामयाब रही. टीम के लिए कप्तान मैथ्यू वेड (Matthew Wade) ने महज 32 गेंद में 58 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. वेड ने अपनी इस शानदार पारी के दौरान 10 चौके और एक छक्का लगाया.

मैथ्यू वेड के अलावा टीम के लिए सलामी बल्लेबाज डी आर्की शॉर्ट ने नौ गेंद में एक चौका की मदद से नौ, स्टीव स्मिथ ने 35 गेंद में तीन चौके और एक छक्का की मदद से 38, ग्लेन मैक्सवेल ने 13 गेंद में दो छक्के की मदद से 22, मोजेस हेनरिक्स ने 18 गेंद में एक छक्का की मदद से 26, मार्कस स्टोइनिस ने सात गेंद में एक छक्का की मदद से नाबाद 16 और डेनियल सैम्स ने तीन गेंद में एक चौका की मदद से नाबाद आठ रन की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus 1st T20 2020: मिशेल स्टार्क की खतरनाक बाउंसर पर चोटिल हुए रविंद्र जडेजा, Concussion विकल्प के तौर पर मैदान में उतरे युजवेंद्र चहल

भारत के लिए युवा तेज गेंदबाज टी नटराजन ने एक बार फिर किफायती गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवरों स्पेल में 20 रन खर्च करते हुए दो सफलता प्राप्त की. नटराजन ने ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डी आर्की शॉर्ट और मोजेस हेनरिक्स को पवेलियन का रास्ता दिखाया. नटराजन के अलावा टीम के लिए शार्दुल ठाकुर और युजवेंद्र चहल ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2020 05:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).