देश की खबरें | जदयू शिष्टमंडल ने चुनाव आयोग से तेजस्वी, तेज प्रताप पर चुनावी हलफनामे में सम्पत्ति छिपाने की शिकायत की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, तीन नवंबर जनता दल यूनाइटेड के एक शिष्टमंडल ने मंगलवार को चुनाव आयोग से विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव पर चुनावी हलफनामे में अपनी सम्पत्ति छिपाने का आरोप लगाया और इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने की मांग की।

जदयू के वरिष्ठ नेता नीरज कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि हमने मुख्य चुनाव अधिकारी से मुलाकात की और उनके समक्ष एक ज्ञापन पेश किया । इसमें हमने प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में दिए गए हलफनामे में संपत्ति को छिपाने का उल्लेख किया और इस संबंध में दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किया ।

यह भी पढ़े | मेलानिया ट्रंप ने फ्लोरिडा में अपना वोट डाला: 3 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि हमने चुनाव आयोग से इस मामने को गंभीरता से लेने और लोक प्रतिनिधित्व कानून की धारा 123 (2) के तहत कार्रवाई किए जाने की माँग की।

कुमार ने राजद नेता पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘हमने हलफनामे में आप पर जालसाजी का आरोप लगाया है और राजनीति में पात्रता बहुत आवश्यक है, ऐसे में तेजस्वी यादव जी अब आपकी जुबान क्यों नहीं चल रही है?’’

यह भी पढ़े | Delhi: डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बच्चों और टीचर्स के साथ कोडिंग प्रोग्राम की समीक्षा की, कहा- हमारा सपना है कि स्टूडेंट्स गूगल जैसी कंपनियां बनाएं.

जदयू नेता ने कहा कि ‘अपराधियों के संरक्षणकर्ता’ महागठबंधन को जनता ने नकारा है। लोजपा, महागठबंधन और राजद एक ही बोली बोल रहे हैं।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)