स्वास्थ्य कारणों के चलते शिंजो आबे ने बुधवार सुबह प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
सुगा को सोमवार को जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी का नया नेता चुना गया था और इसके साथ ही उनका प्रधानमंत्री बनना तय हो गया था।
मंत्रिमंडल के मुख्य सचिव रहे योशिहिदे सुगा लंबे समय से आबे के करीबी रहे हैं। वह बुधवार को अपने मंत्रिमंडल का चुनाव करेंगे।
सुगा किसान के बेटे हैं और अपने दम पर राजनीति में आए। उन्होंने आम लोगों तथा ग्रामीण समुदायों के हितों का ध्यान रखने का वादा किया है।
यह भी पढ़े | United Nations: संयुक्त राष्ट्र के अध्यक्ष वोलकान बोजकिर ने की महासभा के 75वें सत्र की शुरुआत.
सुगा ने कहा कि वह आबे की अधूरी नीतियों को ही आगे बढ़ाएंगे और उनकी प्राथमिकता कोरोना वायरस से निपटना और वैश्विक महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था को बेहतर करना होगा।
सुगा के आधिकारिक चयन से पहले आबे ने कहा था कि वह एक सांसद के तौर पर सुगा की सरकार का समर्थन करेंगे।
सुगा, आबे के करीबी माने जाते हैं और 2006 से उनके समर्थक रहे हैं जब आबे पहली बार प्रधानमंत्री बने थे।
तब आबे का कार्यकाल 2006 से 2007 के बीच महज एक साल का था जिसकी वजह उनकी खराब सेहत थी। 2012 में फिर से प्रधानमंत्री बनने में सुगा ने आबे की खासी मदद की थी।
आबे (65) ने पिछले महीने कहा था कि उनकी सेहत में सुधार आ रहा है लेकिन जारी उपचार और शारीरिक थकान के मद्देनजर उन्होंने इस्तीफा देने का मन बनाया है।
सुगा ने कहा कि वह सुधार की मानसिकता वाले मेहनतकश लोगों को नए मंत्रिमंडल में शामिल करेंगे।
आबे मंत्रिमंडल के करीब आधे सदस्यों को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की उम्मीद है हालांकि कुछ के विभाग बदले जा सकते हैं।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY