
नयी दिल्ली, एक अगस्त जापान के ‘हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स’ के अध्यक्ष नुकागा फुकुशिरो के नेतृत्व में आए एक संसदीय शिष्टमंडल ने बृहस्पतिवार को लोकसभा की कार्यवाही देखी।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद सदन को सूचित किया कि फुकुशिरो के नेतृत्व में जापान का संसदीय शिष्टमंडल भारत की आधिकारिक यात्रा पर है।
उस समय जापानी शिष्टमंडल लोकसभा की विशेष दीर्घा में उपस्थित था।
जापान का शिष्टमंडल 31 जुलाई को बेंगलुरू से यहां पहुंचा था और वह दो अगस्त को अपने देश के लिए प्रस्थान करेगा।
लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने विश्वास जताते हुए कहा, ‘‘उनकी यात्रा से दोनों देशों के संसदीय संबंध मजबूत होंगे।’’
उन्होंने शिष्टमंडल के प्रतिनिधियों के माध्यम से जापान के संसद सदस्यों, सरकार और जनता को बधाई और शुभकामना प्रेषित कीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)