वित्त मंत्रालय के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक जुलाई 2020 में जापान का आयात भी 22.3 प्रतिशत घटा है।
जापान से अमेरिका को निर्यात में विशेषतौर से गिरावट आई है। जुलाई में जापान से अमेरिका को निर्यात 19.5 प्रतिशत घटा है। इनमें प्लास्टिक का सामान, लोहा और इस्पात और कंप्यूटर के कलपुर्जे शामिल हैं। हालांकि, चीन में आर्थिक गतिविधियों में सुधार होने से जापान ने पिछले चार माह के दौरान पहली बार व्यापार अधिशेष हासिल किया है।
कोरोना वायरस महामारी के प्रसार के बाद से जापान की निर्यात आधारित अर्थव्यवस्था कमजोर पड़ी है। इसकी वजह से कुछ कारखानों में उत्पादन रुका है तो पर्यटन को नुकसान हुआ है जिससे आर्थिक गतिविधियां कमजोर पड़ी हैं।
जापान में कभी भी पूरी तरह से लॉकडाउन नहीं लगाया गया लेकिन लोगों को घर से काम करने को प्रोत्साहित किया गया, मास्क पहनने और सामाजिक स्तर पर दूरी बनाने को कहा गया। कुछ स्टोरों ने अपने कामकाज के घंटो में कटौती की है।
यह भी पढ़े | TMC MLA Samaresh Das dies: पश्चिम बंगाल में TMC विधायक समरेश दास की कोरोना संक्रमण से मौत.
जापान में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 57,636 मामले सामने आये हैं जिनमें 1,100 लोगों की मौत हुई है। हाल में संक्रमण फैलने के मामले बढ़ने से चिंता बढ़ी है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY