नारूहितो ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण का एक साल पूरा होने से कुछ दिन पहले सधे हुए शब्दों में की टिप्पणियों में किसी देश का नाम नहीं लिया।
उन्होंने कहा कि युद्ध और संघर्षों से प्रभावित कई लोग मारे गए, घायल हुए और उन्हें बेघर होना पड़ा जबकि अन्य लोग दमन, गरीबी और पूर्वाग्रह के शिकार बने।
नारूहितो ने अपने जन्मदिन के मद्देनजर राजमहल में जापानी मीडिया के एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘दुनिया जिस मुश्किल वास्तविकता का सामना कर रही है, उसके लिए मैं बहुत दुखी महसूस करता हूं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘सभी लोगों के शांतिपूर्वक और पीड़ामुक्त जीवन जीने के लिए मुझे लगता है कि प्रत्येक देश को न केवल अपने बारे में सोचना चाहिए बल्कि समस्याओं को हल करने में सहयोग और मतभेदों को दूर करने के लिए बातचीत करनी चाहिए।’’
नारूहितो ने 2019 में राज गद्दी संभालने के बाद से पहली बार उनका जन्मदिन मनाने के लिए बृहस्पतिवार सुबह महल में एकत्रित हुए शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। महामारी के कारण तीन साल तक यह कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा सका था।
जनता के सामने पेश होने के दौरान वह तथा उनके परिवार के सभी सदस्य औपचारिक परिधान और मास्क पहने नजर आए। नारूहितो के साथ रानी मसाको और उनकी बेटी राजकुमारी एको (23) तथा उनके छोटे भाई एकिशिनो और उनका परिवार था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY