देश की खबरें | नागपुर में जनता कर्फ्यू को अच्छी प्रतिक्रिया मिली: महापौर
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नागपुर, 25 जुलाई महाराष्ट्र के नागपुर में शनिवार को जनता कर्फ्यू के दूसरे दिन लोगों ने अच्छी तरह पाबंदियों को पालन किया। इस दौरान केवल जरूरी सामानों की आपूर्ति से जुड़े प्रतिष्ठान ही खुले। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जनता कर्फ्यू लागू करने का फैसला शुक्रवार को नागपुर नगर निगम के आयुक्त तुकाराम मुंडे, महापौर संदीप जोशी और अन्य निर्वाचित प्रतिनिधियों तथा और अधिकारियों की बैठक में लिया गया था।

यह भी पढ़े | हरियाणा: बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर ओमप्रकाश धनखड़ को जे.पी. नड्डा ने दी शुभकामनाएं: 25 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने कहा कि जनता कर्फ्यू के दौरान दवा की दुकानों, स्वास्थ्य देखभाल प्रतिष्ठान, किराने तथा सब्जी की दुकानें, डेयरी, ईंधन पंप और औद्योगिक इकाइयों के संचालन की ही अनुमति थी। बाजार इत्यादि बंद रहे।

उन्होंने कहा कि जनता कर्फ्यू लागू कराने के लिये नागपुर शहर में लगभग 3 हजार पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था।

यह भी पढ़े | चेन्नई: ABVP के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुब्बैया शनमुगम पर महिला ने घर के दरवाजे पर पेशाब करने का लगाया, पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज.

महापौर संदीप जोशी ने कहा, '' जनता कर्फ्यू को लोगों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। हम उनके आभारी हैं।''

नागपुर में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 150 से अधिक मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 3,837 हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)