मेलबर्न, 14 सितंबर ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम जम्पा को चुनौती स्वीकार करना पसंद है और वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र में रॉयल चैलेंजर बेंगलोर (आरसीबी) का प्रतिनिधित्व करते हुए आखिरी ओवरों की गेंदबाजी में महारथ हासिल करना चाहते हैं।
टीम में उनके साथ युजवेन्द्र चहल भी हैं और ये दोनों कलाई के स्पिनर हैं। जम्पा लीग के दौरान आखिरी ओवरों की गेंदबाजी को लेकर भारतीय स्पिनर के दिमाग को पढ़ना चाहते हैं।
यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: यहां पढ़ें आईपीएल 2020 के लिए सभी टीमों के कप्तानों को कितनी मिल रही है सैलरी.
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में जम्पा आखिरी ओवरों में दमदार गेंदबाजी नहीं कर पाये थे।
इससे पहले राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स (पूर्व फ्रेंचाइजी) के लिए आईपीएल के दो सत्र में खेल चुके जम्पा ने कहा, ‘‘ मुझे वास्तव में आखिरी ओवरों में गेंदबाजी करना पसंद है। मुझे खासतौर पर वैसी चुनौतियां पसंद है जहां से मैच का रुख किसी भी तरफ मुड़ सकता है।’’
यह भी पढ़े | US Open 2020: जापान की नाओमी ओसाका ने जीता दूसरी बार खिताब, फाइनल में विक्टोरिया अजारेंका को दी शिकस्त.
उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मैच का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘ उन्हें आखिरी दो ओवरों में जीत के लिए 18 रन चाहिये थे और मैने कप्तान आरोन फिंच से कहा कि मुझे गेंदबाजी करनी चाहिये। जाहिर है यह योजना के मुताबिक सफल नहीं रहा लेकिन मैं अपनी सोच नहीं बदलूंगा।’’
उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक वेबसाइट से कहा, ‘‘ मुझे आईपीएल में आरसीबी में चहल के साथ गेंदबाजी का अच्छा मौका मिलेगा। जिस तरह की हमारी टीम है मुझे आखिरी ओवरों में गेंदबाजी का मौका मिल सकता है।’’
जम्पा के लिए हालांकि अंतिम एकादश में जगह बनाना मुश्किल होगा क्योंकि टीम में चहल के अलावा वाशिंगटन सुंदर और पवन नेगी और इंग्लैंड के हरफनमौला मोईन अली भी हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे एक अन्य लेग स्पिनर के साथ गेंदबाजी करना पसंद है। चहल के साथ गेंदबाजी का मौका मिलना अच्छा रहेगा। हम एक-दूसरे से सीख सकते हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY