देश की खबरें | जम्मू कश्मीर: राजौरी में सेना के जवान ने की आत्महत्या

जम्मू, तीन मार्च जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में सेना के एक शिविर में 24 वर्षीय एक जवान ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अस्पताल ले जाते समय जवान की मौत हो गई।

राजौरी सरकारी मेडिकल कालेज और अस्पताल के अधीक्षक डॉ जावेद इकबाल चौधरी ने संवाददाताओं से कहा कि यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।

उन्होंने कहा कि जवान ने अपने ऊपर कुछ गोलियां चलायीं जिनमें से एक उसके दिल के आरपार हो गई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)