देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल ने बडगाम में भाजपा नेता की हत्या की निंदा की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 10 अगस्त जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बडगाम जिले में भाजपा नेता अब्दुल हमीद नजर की हत्या की सोमवार को कड़ी निंदा की।

आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि सिन्हा ने हत्या पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह जघन्य अपराध भय पैदा करने के लिए किया गया और इस तरह के हमलों को न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता।

यह भी पढ़े | सीएम अशोक गहलोत से सचिन पायलट गुट के विधायक भंवर लाल शर्मा ने की मुलाकात: 10 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उप राज्यपाल ने कहा कि समाज में हिंसा फैलाने वालों के लिए कोई जगह नहीं है और जो भी इस कायराना घटना में शामिल हैं उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएग।

प्रवक्ता के मुताबिक सिन्हा ने अपने शोक संदेश में पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थन की।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out In Kolkata: कोलकाता के पोलॉक स्ट्रीट की एक बिल्डिंग में लगी आग, मौके वारदात पर दमकल की 6 गाड़ियां मौजूद.

गौरतलब है कि नजर रविवार को आतंकी हमले में घायल हो गए थे और सोमवार की सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मध्य कश्मीर के बडगाम में मोहिदपोरा इलाके के रहने वाले नजर को आतंकवादियों ने उनके पैतृक गांव में गोली मारी थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)