देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल के आर्च के निचले हिस्से जुड़े

जम्मू, 15 मार्च रेलवे ने जम्मू-कश्मीर के रिआसी जिले में चेनाब नदी पर बन रहे दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल के मुख्य आर्च के दोनों हिस्सों को जोड़ने में कामयाबी पा ली है।

यह पुल नदी तल से 359 मीटर की ऊंचाई पर है, जो पेरिस के एफिल टावर से भी 30 मीटर ऊंचा है।

रेलवे के अधिकारियों ने इसे ‘ऐतिहासिक’ पल बताया।

केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में ट्विटर पर यह सूचना साझा की।

उन्होंने लिखा है, ‘‘ऐतिहासिक पल। चेनाब पुल का निचला आर्च आज पूरा हो गया। अब इंजीनियरिंग का बेहतरीन नमूना ऊपरी आर्च का काम भी पूरा होगा।’’

मंत्री ने इस पल का वीडियो साझा करते हुए कहा कि यह दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल होने वाला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)