खेल की खबरें | यह खास दिन और खास शतक है: लखनऊ के कप्तान राहुल

मुंबई, 16 अप्रैल मुंबई इंडियन्स के खिलाफ शनिवार को मैच विजेता शतक लगाने वाले लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान लोकेश राहुल ने इस पारी को ‘खास’करार देते हुए कहा कि वह चाहते है इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले साल में शानदार शुरूआत के बाद उनकी टीम विनम्र बनीं रहे।

 राहुल ने 60 गेंदों में नाबाद 103 रन बनाये जिससे लखनऊ ने  पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया। मुंबई की यह लगातार छठी हार थी।

राहुल ने मैच के बाद कहा, ‘‘ यह एक विशेष दिन (आईपीएल मैच) और एक विशेष शतक है। मैं पिछले कुछ मैचों से रन नहीं बना पा रहा था, लेकिन पिच अच्छी थी और मैंने इसका पूरा फायदा उठाया।’’

अब तक छह में से चार मैच जीतने के बाद, राहुल ने अपनी टीम को किसी भी तरह कोताही नहीं बरतने की सलाह दी।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने अच्छा खेल दिखाया है, हमें विनम्र रहने और सीखते रहने की जरूरत है। टीम शानदार है और मुझे उनके साथ समय बिताने में मजा आता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)