खेल की खबरें | इटली सॉकर महासंघ ने क्लबों के लिए कोष शुरू किया

‘द सेव सॉकर फाउंडेशन’ को सोमवार को महासंघ की बैठक में स्वीकृति की जरूरत पड़ेगी।

महासंघ के अध्यक्ष गैब्रिएल ग्रेविना ने कहा कि यह ऐसी पहल है जिसका इससे पहले कोई उदाहरण नहीं है और यह महासंघ की पूरी फुटबॉल प्रणाली की ओर जिम्मेदारी को दर्शाता है।

यह भी पढ़े | युजवेंद्र चहल पर टिप्पणी करने के मामले में युवराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज.

यह कोष 21 करोड़ 70 लाख यूरो (24 करोड़ 50 लाख डॉलर) का होगा।

इसके तहत सिरी ए के नीचे की दोनों डिविजन में प्रत्येक को 56 लाख डॉलर दिए जाएंगे। इतनी ही राशि एमेच्योर फुटबॉल लीग के क्लबों की सहायता के लिए दी जाएगी।

यह भी पढ़े | गर्भवती हथिनी की मौत पर खिलाड़ियों का फूटा गुस्सा, कही ये बात.

फुटबॉल खिलाड़ियों को 34 लाख डॉलर जबकि इतनी ही राशि कोचों और स्टाफ को दी जाएगी।

सत्र पूरा करने की तैयारी में जुटे महिला फुटबॉल क्लबों को भी आठ लाख डॉलर दिए जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)