रांची, नौ जुलाई झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गोड्डा जिला स्थित स्वास्थ्य केंद्र के बाहर एक महिला द्वारा बच्चे को जन्म दिए जाने की घटना पर कहा कि यह बहुत ही पीड़ादायक मामला है।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री सोरेन ने गोड्डा की इस घटना को बहुत गंभीरता से लिया है और कहा है कि यह अत्यंत गंभीर मामला है।
सोरेन ने कहा, ‘‘ऐसी घटना होना पूरे राज्य के लिए पीड़ादायक है और अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।’’
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि गोड्डा के उपायुक्त पूरे मामले की जांच कर उन्हें सूचित करें।
यह भी पढ़े | यूपी में घरेलू विवाद में शराबी पिता ने पुत्र को मारी गोली, अस्पताल में तोड़ा दम.
साथ ही उन्होंने कहा, ‘‘सभी जिला उपायुक्त कृपया ध्यान दें कि ऐसी घटना न हो।’’
मुख्यमंत्री को जानकारी मिली थी कि गोड्डा जिला के पोडै़याहाट प्रखण्ड में डेवडाड़ उपस्वास्थ्य केन्द्र बंद रहने के कारण प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला ने केंद्र के बाहर ही बच्चे को जन्म दिया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY