विदेश की खबरें | दमिश्क के दक्षिणी हिस्सों में इज़राइल ने मिसाइलें दागी : सीरिया

सीरियाई सेना के एक अधिकारी ने बिना विस्तृत जानकारी दिए बताया कि सीरिया ने भी बचाव में ‘‘निशानों’’ पर गोलीबारी की।

किसको निशाना बनाया गया, यह स्पष्ट नहीं है लेकिन सरकारी टीवी चैनल ने बताया कि सीरिया के इज़राइल के कब्जे वाले गोलन हाइट्स में युद्धक विमानों द्वारा हमले किए गए और ये हवाई हमले स्थानीय समयानुसार रात 11 बजे से थोड़े पहले किए गए।

यह भी पढ़े | COVID-19 Vaccine Update: एस्ट्राजेनेका का कोरोना वैक्सीन सफलता के बेहद करीब, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्लिनिकल ट्रायल पर कही ये बड़ी बात.

दमिश्क के निवासियों ने भी शहर के दक्षिणी हिस्सों से जोरदार विस्फोटों की आवाज आने की बात कही।

विपक्ष के युद्ध निगरानी समूह ने कहा कि इज़राइल की सेना ने दमिश्क के दक्षिण में सैन्य चौकियों को निशाना बनाया।

यह भी पढ़े | Mike Pompeo Attacks China Over Freedom: अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ का चीन पर बड़ा हमला कहा- पूरी दुनिया में स्वतंत्रता को कम करने के लिए कर रहा है काम.

वहीं ब्रिटेन स्थित ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने कहा कि सीरिया ने जवाबी कार्रवाई में हवाई हमले किए।

इज़राइल विरले ही ऐसी खबरों पर प्रतिक्रिया देता है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि उसने सीरिया में ईरानी सैनिकों को निशाना बनाकर कई हमले किए हैं। पिछले केवल तीन महीनों में सीरिया ने कम से कम आठ बार इज़राइल पर उसके क्षेत्र में हमला करने का आरोप लगाया है। हवाई हमले की आखिरी खबर 20 जुलाई को आई थी।

करीब एक दशक से चले आ रहे गृहयुद्ध में ईरान, सीरियाई सरकार का एक महत्वपूर्ण सहयोगी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)