अमेरिका में जो बाइडन के राष्ट्रपति बनने के बाद से बस्तियों संबंधी परियोजनाओं में यह सबसे बड़ा कदम है। अमेरिका बस्तियों में निर्माण का विरोध करता है और इसे फलस्तीनियों के साथ किसी संभावित शांति समझौते के लिए अड़चन के रूप में देखता है।
अंतरराष्ट्रीय समुदाय का बड़ा वर्ग इन बस्तियों को अवैध मानता है।
‘पीस नाऊ’ नामक संस्था में बस्तियों के मामलों की विशेषज्ञ हेजिट ओफ्रान ने कहा कि एक सैन्य योजना इकाई ने एक बैठक में 4,427 आवासीय इकाइयों के निर्माण को मंजूरी दी। ओफ्रान ने इस बैठक में हिस्सा लिया था।
इजराइली अधिकारियों ने इस बारे में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
इजराइल की सेना ने एक दिन पहले ही वेस्ट बैंक में कम से कम 18 इमारतों और ढांचों को गिरा दिया था। सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद ऐसा किया गया था जिसके तहत उस इलाके से करीब 1,000 फलस्तीनियों को बाहर निकाला जाएगा जिसे इजराइल ने ‘फायरिंग जोन’ घोषित किया था।
एक अन्य इजराइली मानवाधिकार समूह बी'टीसलेम ने एक बयान में कहा कि सीमा पुलिस और सैनिकों ने बुधवार को हेब्रन शहर के दक्षिण में स्थित पहाड़ों के गांवों में 12 आवासीय इमारतों समेत कुल 18 भवनों को चिह्नित किया।
इजराइल ने 1967 के पश्चिम एशिया युद्ध में वेस्ट बैंक पर कब्जा कर लिया था और उसने वहां 130 से अधिक बस्तियां बसाई हैं। इनमें करीब 5 लाख लोग रहते हैं। वेस्ट बैंक में इजराइल के सैन्य शासन के तहत करीब 30 लाख फलस्तीनी रहते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY