खेल की खबरें | ईस्ट बंगाल के लिए आईएसएल बोली दस्तावेज जमा कराएगा श्री सीमेंट फाउंडेशन

नयी दिल्ली, सात सितंबर ईस्ट बंगाल के निवेशकों ने श्री सीमेंट फाउंडेशन नाम की कंपनी को पंजीकृत कराया है जिससे कि आगामी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में एक फ्रेंचाइजी के स्थान के लिए बोली दस्तावेज जमा कराया जा सके।

इस नई कंपनी को जयपुर में कारपोरेट मामलों के मंत्रालय के समक्ष शनिवार को पंजीकृत कराया गया। इस कंपनी के निदेशक संजय मेहता और प्रकाश नारायण चनगानी शामिल हैं।

यह भी पढ़े | IPL 2020: आईपीएल थीम सॉन्ग ‘आएंगे हम वापस’ सुनकर बढ़ जाएगा दर्शकों का उत्साह, देखें वीडियो.

बोर्ड में अंतत: श्री सीमेंट लिमिटेड के आठ निदेशक होंगे जिसने ईस्ट बंगाल के साथ संयुक्त उपक्रम के तहत 76 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी। दो निदेशक ईस्ट बंगाल के होंगे।

ईस्ट बंगाल के आजीवन सदस्य और श्री सीमेंट के सलाहकार श्रेनिक सेट ने पीटीआई को बताया, ‘‘हमें जगह बनानी चाहिए (आईएसएल में)। आखिर पूरी प्रकिया इसके लिए ही की गई है (ईस्ट बंगाल को शामिल करने के लिए)।’’

यह भी पढ़े | Jwala Gutta Gets Engaged to Vishnu Vishal: बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा ने जन्मदिन पर साउथ सुपरस्टार विष्णु विशाल से की सगाई, देखें लेटेस्ट फोटोज.

टीम के नए नाम के बारे में पूछे जाने पर श्रेनिक ने कहा कि ईस्ट बंगाल के नाम के आगे कुछ जोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘फीफा के नियमों के अनुसार यह श्री ईस्ट बंगाल नहीं हो सकता। इसे कुछ और होना चाहिए। हम अन्य नामों पर विचार कर रहे हैं। यह अब भी प्रक्रिया में है।’’

श्री सीमेंट और ईस्ट बंगाल के बीच साझेदारी में श्रेनिक ने अहम भूमिका निभाई है जो शहर के जाने माने उद्योगपति हैं और फुटबॉल की गहरी जानकारी रखते हैं।

पता चला है कि श्रेनिक बोर्ड के निदेशकों में से एक होंगे लेकिन उन्होंने कहा कि आईएसएल के आयोजक फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड के 11वीं टीम की घोषणा करने के बाद ही नामों की घोषणा की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)