नाम न छापने की शर्त पर अधिकारियों ने बताया कि वित्त मंत्री अली अल्लावी ने राजनीतिक हालात को लेकर विरोध दर्ज कराने के लिए मंगलवार को एक कैबिनेट बैठक के दौरान इस्तीफा दे दिया।
उन्होंने कहा कि तेल मंत्री एहसान अब्दुल-जब्बार फिलहाल कार्यवाहक वित्त मंत्री होंगे।
अल्लावी का यह फैसला प्रभावशाली शिया धर्मगुरु मुक्तदा अल-सदर के गुट के संसदीय सदस्यों के पद से इस्तीफा देने और उनके समर्थकों के बगदाद में संसद भवन पर धावा बोलने के कुछ सप्ताह बाद आया है।
अल-सदर ने बाद में संसद को भंग करने और जल्द चुनाव करवाने की मांग की। उन्होंने पिछले अक्टूबर में हुए चुनाव में सर्वाधिक सीट जीती थीं, लेकिन सरकार गठन में विफल रहे।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY