जरुरी जानकारी | बाजार में दो दिन की गिरावट से निवेशकों को लगी 5.31 लाख करोड़ रुपये की चपत

नयी दिल्ली, 20 सितंबर वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच शेयर बाजार में दो दिन की गिरावट से निवेशकों की संपत्ति 5,31,261.2 करोड़ रुपये घट गयी।

बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही और तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स सोमवार को 524.96 अंक यानी 0.89 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 58,490.93 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 626.2 अंक तक लुढ़क गया था।

इससे पिछले कारोबारी सत्र शुक्रवार को सेंसेक्स 125.27 अंक यानी 0.21 प्रतिशत टूटकर 59,015.89 अंक पर बंद हुआ था।

दो दिन की गिरावट के साथ बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 5,31,261.2 करोड़ रुपये घटकर 2,55,47,093.92 करोड़ रुपये पर आ गया।

लगातार दो कारोबारी सत्रों में शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों की संपत्ति 5,31,261.2 करोड़ रुपये घट गयी।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में टाटा स्टील 9.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा नुकसान में रहा। इसके बाद स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक और एचडीएफसी शामिल रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)