देश की खबरें | नवरात्रि के दौरान महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक नवरात्रि के दौरान महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान के दृष्टिगत पुलिस विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इस अभियान के तहत शिक्षा, बाल विकास तथा महिला कल्याण विभाग को भी जोड़ते हुए कार्यवाही की जाए।
लखनऊ, आठ अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक नवरात्रि के दौरान महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान के दृष्टिगत पुलिस विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इस अभियान के तहत शिक्षा, बाल विकास तथा महिला कल्याण विभाग को भी जोड़ते हुए कार्यवाही की जाए।
मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ व कानपुर नगर में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि इन जनपदों में मृत्यु दर में कमी लायी जाए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 अस्पतालों में वरिष्ठ चिकित्सक लगातार राउण्ड लेते रहें।
यह भी पढ़े | Fixed Deposit पर इन बैंकों में मिल रहा हैं सबसे जादा ब्याज, पैसे लगाने पर मिलेगा अच्छा फायदा.
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को यहां आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड-19 संक्रमण की दर को नियंत्रित करने में सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि इस सफलता को हर हाल में बनाए रखते हुए संक्रमण को और कम करने के सक्रिय प्रयास जारी रखे जाएं।
मुख्यमंत्री ने 10 अक्टूबर से 16 अक्टूबर, 2020 तक स्वच्छता एवं सेनिटाइजेशन का एक विशेष अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा, ‘‘इसके तहत कूड़े निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। एन्टी लार्वा तथा चूने इत्यादि का छिड़काव हो। इससे डेंगू व अन्य बीमारियों को नियंत्रित करने में सफलता मिलेगी।’’
उन्होंने स्वच्छता व सेनिटाइजेशन अभियान के साथ जनप्रतिनिधियों को भी जोड़े जाने की बात कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किए जाने की कार्ययोजना बनायी जाए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2020 05:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

