देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में अपराध और प्रकरणों की सूचना मिल सकेगी एक क्लिक पर
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, 15 सितंबर छत्तीसगढ़ में अपराध की सूचना देने या प्रकरणों से संबंधित सूचनाएं प्राप्त करने के लिए सीजी-कॉप मोबाईल ऐप तैयार किया गया है।

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ पुलिस के सीजी-कॉप मोबाईल ऐप लांच किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा विकसित मोबाईल ऐप आम नागिरकों को पुलिस के नजदीक लाने और पुलिस से सहायता प्राप्त करने के लिये परस्पर विश्वास को विकसित करने में मदद करेगा। अपराध नियंत्रण की दिशा में यह एप नागरिकों और पुलिस के बीच एक सेतु का काम करेगा।

यह भी पढ़े | Ayodhya Ram Mandir Construction: जालसाजी से निकाले गये 6 लाख रूपये राम मंदिर ट्रस्ट को मिले वापस.

अधिकारियों ने बताया कि सीजी-कॉप ऐप को डाउनलोड कर नागरिक अपराध की सूचनाएं देने या प्रकरणों से संबंधित सभी सूचनाएं एक क्लिक पर ही पा सकेंगे। नागरिक इसके माध्यम से कुल 14 प्रकार की सेवाओं का लाभ बिना थाना जाये ही ले सकेंगे।

सीजी-कॉप ऐप के माध्यम से नागरिक एफआईआर, ऑनलाईन शिकायत, चोरी, गुमशुदगी, जब्त वाहन, अज्ञात शव, पुलिस से क्लू साझा करें, केस स्टेटस खोजें, पुलिस टेलीफोन निर्देशिका, चोरी, गुम, जब्त मोबाईल, गुमशुदा व्यक्ति, सहायता केंद्र, गिरफ्तार व्यक्ति का विवरण, नजदीकी पुलिस थाना, गुमशुदा व्यक्ति की खोज और हेल्पलाईन सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

यह भी पढ़े | PM Modi Inaugurates 7 Projects in Bihar: पीएम मोदी ने बिहार में किया इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित 7 परियोजनाओं का उद्घाटन, कहा- पंचायती राज सहित अन्य में वंचित- शोषित समाज की भागीदारी को दी गई प्राथमिकता.

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू तथा वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)