तेर्रे हाउते पुलिस विभाग के सर्जेंट रयान एडमसन ने ट्विटर पर पुष्टि की कि अधिकारी की मौत हो गई है।
एडमसन ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ड्यूटी निभाते हुए हमारे एक अधिकारी को गोली लग गई। हमारे अधिकारी की मौत हो गई। हम मामले में और जानकारियां मिलने पर ब्योरे साझा करेंगे।”
पुलिस ने अधिकारी का नाम जारी नहीं किया है।
‘त्रिब्यून स्टार’ ने खबर दी कि गोलीबारी की घटना विगो काउंटी कोर्टहाउस के पीछे स्थित संघीय कार्यालय की इमारत के बाहर हुई।
एडमसन ने किसी संदिग्ध के बारे में कोई सूचना नहीं दी, न ही इस मामले में तत्काल कोई अन्य जानकारी मिल सकी है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY