विदेश की खबरें | यूएई में भारतीय महिला ने अस्पताल के गेट पर बच्ची को जन्म दिया : रिपोर्ट

दुबई, सात अगस्त संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एक भारतीय महिला ने एक अस्पताल के गेट पर बच्ची को जन्म दिया क्योंकि उसे प्रसव पीड़ा का एहसास ही नहीं हुआ।

शुक्रवार को आयी मीडिया की एक रिपोर्ट में यह जानकारी मिली।

यह भी पढ़े | TikTok Threatens Legal Action Against US President Donald Trump: यूएस के राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश के खिलाफ TikTok ने दी कोर्ट जाने की धमकी.

गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार चेन्नई की रहने वाली परवीन बानू के दूसरे बच्चे का जन्म 16 अगस्त को होने की उम्मीद थी।

रिपोर्ट के अनुसार शरजाह की इस घटना में चार अगस्त को सुबह करीब 9.30 बजे जब बानू नाश्ता कर रही थी, उसे हर पांच मिनट में दर्द का अनुभव हुआ। लेकिन उसने इस पर ध्यान नहीं दिया और धीरे-धीरे दर्द तेज हो गया।

यह भी पढ़े | Facebook Employees to work from home till July 2021: फेसबुक के स्टाफ 2021 के मध्य तक करेंगे घर से काम.

रिपोर्ट में बानू के हवाले से कहा गया है कि सबसे नज़दीकी अस्पताल 10 मिनट की दूरी पर था। उसके पति जाकिर अजहरुद्दीन उसे कार से अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन अस्पताल के गेट तक पहुंचते पहुंचते बच्ची का जन्म हो गया। इस दौरान अस्पताल की दो नर्सें उसकी मदद के लिए आ गयीं।

शिशु का वजन 2.65 किलोग्राम है और डॉक्टरों ने एहतियात के तौर पर बच्ची को नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में रखा है। बच्ची की मां को दो दिनों तक अस्पताल में रखा गया और उसके बाद छुट्टी दे दी गयी।

इस असामान्य घटना के बारे में डॉ हाला अल ताई ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में ऐसा मेडिकल केस कभी नहीं देखा जब महिला को प्रसव पीड़ा नहीं महसूस हुआ। उन्होंने कहा कि औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कोई समय नहीं था और अस्पताल के बाहर ही नर्सों ने महिला की जरूरी मदद की। बाद में उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)