जरुरी जानकारी | भारतीय बंदरगाहों पर मनमाने तरीके से सामानों को नहीं रोका जा रहा है: गडकरी

नयी दिल्ली, 29 जून केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारतीय बंदरगाहों पर सामानों को मनमाने तरीके से नहीं रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार देश को आत्मनिर्भर बनाने वाले सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रमों (एमएसएमई) तथा व्यवसायों की मदद करने के लिये बड़े सुधारों की शुरुआत कर रही है।

केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग और एमएसएमई मंत्री गडकरी ने कहा कि भारतीय बंदरगाहों पर माल रोके जाने पर उनकी चिंता ‘विशुद्ध रूप से विशिष्ट संदर्भ’ को लेकर थी। उन्होंने कहा कि वह 'आत्मानिर्भर भारत' के सबसे मजबूत समर्थकों में से हैं।

यह भी पढ़े | बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का राहुल गांधी पर वार, कहा- विदेशी महिला के गर्भ से जन्मा व्यक्ति नहीं हो सकता राष्ट्रभक्त.

एक किसान और व्यापारियों के निकाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने गडकरी से मिलकर कहा था कि कृषि उपकरणों की उनकी खेप में बंदरगाहों पर देरी की जा रही है। इसके बाद गडकरी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को एक पत्र में कहा था कि उक्त खेपों की जल्द मंजूरी दी जाये।

ऐसी खबरें हैं कि चेन्नई और विशाखापट्टनम बंदरगाहों पर सीमा शुल्क अधिकारी चीन से आने वाले खेपों की अतिरिक्त जांच कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | Coronavirus: पीएम नरेंद्र मोदी ने फिर किया आयुर्वेद को अपनाने का आह्वान, जानें क्या है डॉक्‍टर की सलाह.

सूचना के अनुसार, गडकरी ने उस देश का नाम नहीं बताया, जहां से ये उपकरण आयात किये गये थे।

गडकरी ने एक ट्वीट में कहा, "भारतीय व्यवसायों में आगे बढ़ने तथा आत्मनिर्भरता की हमारी यात्रा में मदद करने की क्षमता और कौशल है। पीएम नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में, भारत सरकार सक्रिय और पथ-प्रदर्शक सुधारों की शुरुआत कर रही है, जो व्यवसायों और एमएसएमई की मदद करेंगे।"

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, "भारतीय बंदरगाहों पर माल रोके जाने के संबंध में की गयी बात विशुद्ध रूप से संदर्भ विशिष्ट को लेकर था। बाद में, मुझे यह भी पता चला है कि माल को मनमाने तरीके से नहीं रोका जा रहा है।’’

मंत्री ने आगे ट्वीट किया, "मैं आत्मनिर्भर भारत के सबसे मजबूत समर्थकों में से हूं। जो कोई भी मुझसे थोड़ा परिचित है, वह मेक इन इंडिया को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ समर्थन करने की दिशा में काम करने के मेरे जुनून के बारे में जानता होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)