वाशिंगटन, 29 जुलाई अमेरिका में एक अस्पताल के बाहर एक भारतीय नर्स पर चाकू से कई वार करने के बाद एक वाहन से टक्कर मारकर उसकी हत्या कर दी गई।
साउथ फ्लोरिडा पुलिस के अनुसार यह घरेलू विवाद का मामला है।
यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बीच अच्छी खबर, विश्व की पहली COVID-19 वैक्सीन को मध्य अगस्त तक मंजूरी देगा रूस.
केरल की निवासी 26 वर्षीय मेरिन जॉय मंगलवार को कोरल स्प्रिंग्स में अस्पताल से बाहर निकल रही थी। तभी, उस पर चाकू से कई बार वार किया गया।
कोरल स्प्रिंग्स पुलिस के उप प्रमुख ब्रैड मैककियोन ने कहा कि ब्रोवार्ड हेल्थ कोरल स्प्रिंग्स में काम करने वाली महिला अस्पताल से बाहर निकल रही थी जब व्यक्ति ने उस पर कई वार किए।
यह भी पढ़े | भारत में कोरोना वैक्सीन की इतनी हो सकती है कीमत, ग्लोबल वैक्सीन अलायंस ने कही ये बड़ी बात.
‘साउथ फ्लोरिडा सन सेंटिनल’ के अनुसार मैककियोन ने कहा कि जॉय पर कई बार वार किया गया।
फ्लोरिडा स्थित दैनिक के मुताबिक जॉय को पोम्पिओ बीच स्थित नजदीकी ट्रामा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने संदिग्ध की कार का विवरण दिया और पुलिस ने मिशिगन स्थित विक्सन के निवासी 34 वर्षीय फिलिप को ढूंढ निकाला।
पुलिस ने कहा कि फिलिप के शरीर पर चाकू से लगा घाव था और उसे अस्पताल भेज दिया गया है।
पुलिस का मानना है कि जॉय और फिलिप के बीच घरेलू झगड़े के कारण फिलिप ने जॉय पर हमला किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY