विदेश की खबरें | भारतीय-अमेरिकी किशोरी ने कोविड-19 का संभावित उपचार प्रदान करने वाली खोज के लिए जीते 25 हजार डॉलर

ह्यूस्टन, 19 अक्टूबर भारतीय मूल की अमेरिकी किशोरी ने एक अनोखी खोज के लिए 25,000 अमेरिकी डॉलर का इनाम जीता है।

यह खोज कोविड-19 का एक संभावित उपचार प्रदान कर सकती है।

यह भी पढ़े | Muhammad Safdar Arrested: मरियम नवाज के पति कराची में गिरफ्तार.

अनिका चेबरोलू (14) को यह राशि ‘3एम यंग साइंटिस्ट चैलेंज’ में शीर्ष 10 में आने के लिए मिली है। यह अमेरिका की एक प्रमुख माध्यमिक विद्यालय विज्ञान प्रतियोगिता है।

‘3एम’ मिनेसोटा स्थित एक अमेरिकी विनिर्माण कंपनी है।

यह भी पढ़े | अमेरिकी गवर्नरों ने COVID19 वैक्सीनेशन की योजना पर संघीय सरकार से पूछे सवाल, ट्रम्प प्रशासन से मांगा स्पष्टीकरण.

‘3एम चैलेंज वेबसाइट’ के अनुसार पिछले साल एक गंभीर ‘इन्फ्लूएंजा’ संक्रमण से जूझने के बाद चेबरोलू ने यंग साइंटिस्ट चैलेंज में हिस्सा लेने का फैसला किया। वह ‘इन्फ्लूएंजा’ का इलाज खोजना चाहती थी। कोविड-19 के बाद सब बदल गया और सार्स-सीओवी-2 संक्रमण पर ध्यान केन्द्रित किया।

उन्हें इनामी राशि के साथ ही ‘3एम’ की विशेष मेंटरशीप भी मिली है।

चेबरोलू ने कहा, ‘‘मैं अमेरिका के शीर्ष युवा वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर खुश हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)