देश की खबरें | नुकसान पहुंचाने की साजिश रचने वालों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करेगा भारत :रेड्डी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुड़गांव, 16 अक्टूबर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने शुक्रवार को कहा कि भारत ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के सिद्धांत को मानता है लेकिन अगर कोई उसे नुकसान पहुंचाने की साजिश रचता है तो फिर देश निर्णायक तरीके से उन्हें नाकाम करने के लिए उचित कदम उठाने में सक्षम है।

रेड्डी राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के 36वें स्थापना दिवस समारोह में बल के ‘ब्लैक कैट’ कमांडों को संबोधित कर रहे थे।

यह भी पढ़े | MP By-Elections 2020: मध्यप्रदेश में नामांकन का आज अंतिम दिन, अब तक 216 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा.

एनएसजी की स्थापना विशेष आतंकवाद-रोधी, अपहरण-रोधी और बंधक मुक्ति अभियानों के लिए 1984 में एक संघीय आकस्मिक बल के रूप में की गयी थी।

रेड्डी ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘आदिकाल से भारत वसुधैव कुटुंबकम के सिद्धांत को मानता है जिसका अर्थ होता है कि विश्व एक परिवार है। हम किसी देश या व्यक्ति के बारे में बुरा नहीं सोचते लेकिन यदि कोई भारत को नुकसान पहुंचाना चाहता है तो हम निर्णायक तरीके से उचित कार्रवाई करने में सक्षम हैं।’’

यह भी पढ़े | SC on Presidents Rule in Maharashtra? सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र की उद्धव सरकार को हटाने और सूबे में राष्ट्रपति शासन लगाने वाली याचिका पर सुनवाई से किया इनकार.

उन्होंने कहा कि ‘धर्म’ का पालन करने का अर्थ यह नहीं है कि भारत ऐसी चुनौतियों में हाथ पर हाथ धरकर बैठा रहेगा।

मंत्री ने कहा कि विशेष आतंकवाद-रोधी बलों को खुद को प्रशिक्षण और प्रौद्योगिकी में ‘दस कदम आगे’ रखना होगा क्योंकि आतंकवादी समय के साथ नयी तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘एनएसजी को गतिशीलता, निगरानी, आग्नेयास्त्र प्रहार क्षमता और यूएवी-रोधी क्षमताओं को बढ़ाना चाहिए।’’

रेड्डी ने कहा कि एनएसजी एक कार्यान्मुखी बल है। कोविड-19 महामारी के दौरान अभियानों के लिए तैयार रहना उसके लिए चुनौती भरा रहा है।

मंत्री ने कहा कि एनएसजी ने आधुनिक उपकरण और अस्त्र-शस्त्र हासिल किये हैं ताकि विश्वस्तरीय पहचान बने।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)