देश की खबरें | भारत, ईरान व उज्बेकिस्तान ने चाबहार बंदरगाह के संयुक्त इस्तेमाल पर त्रिपक्षीय बैठक की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर भारत, ईरान और उज्बेकिस्तान ने व्यापार के लिहाज से रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण चाबहार बंदरगाह के संयुक्त उपयोग के तरीकों और क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने पर चर्चा के लिए सोमवार को पहली त्रिपक्षीय बैठक की।

विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | केरल में फ्री COVID-19 वैक्सीन लगाने की घोषणा पर सीएम विजयन पिनराई की बड़ी मुश्किलें, विपक्षी पार्टियों के शिकायत के बाद EC ने मांगी सफाई.

मंत्रालय ने कहा कि यह बैठक डिजिटल तरीके से आयोजित की गयी। यह बैठक पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति एस मिर्ज़ियोयेव के बीच हुयी वार्ता के दौरान किए गए फैसलों के बाद हुयी।

ईरान के दक्षिणी तट पर स्थित चाबहार बंदरगाह को मध्य एशिया से संपर्क के एक प्रमुख केंद्र के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़े | केरल में कोरोना की मुफ्त वैक्सीन वितरण पर दिए बयान पर सीएम विजयन पिनराई से चुनाव आयोग ने मांगा जवाब: 14 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भारत, ईरान और अफगानिस्तान इस बंदरगाह को विकसित कर रहे हैं ताकि तीन देशों के बीच व्यापार संबंधों को बढ़ावा दिया जा सके।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बैठक के दौरान व्यापार और पारगमन उद्देश्यों तथा क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने के लिए चाबहार बंदरगाह के संयुक्त उपयोग पर चर्चा की गयी। सभी पक्षों ने कोविड महामारी के दौरान मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए चाबहार बंदरगाह द्वारा निभाई गई उल्लेखनीय भूमिका पर भी गौर किया।

बयान के अनुसार सभी पक्षों ने जनवरी 2021 में भारत द्वारा आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय समुद्री शिखर सम्मेलन से इतर चाबहार दिवस आयोजित करने के भारतीय प्रस्ताव का स्वागत किया।

भारत के नौवहन सचिव संजीव रंजन, उज़्बेकिस्तान के परिवहन उप मंत्री डी देहकानोव और ईरान के उप परिवहन मंत्री शाहराम अदमनिज़ाद ने त्रिपक्षीय बैठक की संयुक्त रूप से अध्यक्षता की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)