देश की खबरें | भारत ने इजरायल और फलस्तीन के बीच जल्द प्रत्यक्ष वार्ता शुरू होने की उम्मीद जतायी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 सितंबर भारत ने बृहस्पतिवार को सुरक्षित और मान्यता प्राप्त सीमा वाले संप्रभु, स्वतंत्र और संयुक्त फलस्तीन बनाने के लिये फलस्तीन और इजरायल के बीच जल्द ही प्रत्यक्ष संवाद शुरू होने की उम्मीद जतायी।

भारत ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये आयोजित तीसरे दौर की द्विपक्षीय विदेश कार्यालय वार्ता के दौरान यह उम्मीद जतायी। वार्ता में भारतीय पक्ष का नेतृत्व सचिव (वाणिज्य दूतावास, पासपोर्ट एवं वीजा और प्रवासी भारतीय मामले) संजय भट्टाचार्य ने जबकि फलस्तीनी पक्ष की अगुवाई फलस्तीन के उप विदेश राज्य मंत्री अमल जादोउ शक्का ने किया।

यह भी पढ़े | दिल्ली: मंगोलपुरी में 3 नाबलिकों द्वारा 9 वर्षीय बहरी लड़की का यौन उत्पीड़न.

दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा की और नवंबर 2016 में रामल्ला में हुई संयुक्त आयोग की पिछली बैठक और फरवरी 2018 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ऐतिहासिक फलस्तीन यात्रा के दौरान लिये गए फैसलों की व्यापक समीक्षा की।

भट्टायाचार्य ने फलस्तीनी के लिये भारत के सिद्धांतों और सतत सहयोग की बात दोहराते हुए सुरक्षित और मान्यता प्राप्त सीमा वाले संप्रभु, स्वतंत्र और संयुक्त फलस्तीन की स्थापना के लिये फलस्तीन और इजरायल के बीच जल्द ही प्रत्यक्ष संवाद शुरू होने की उम्मीद जतायी।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्णाघाटी सेक्टर में किया सीजफायर का उल्लंघन: 10 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विदेश मंत्रालय ने कहा, ''दोनों पक्षों ने कोविड-19 के हालात और इस महामारी से उत्पन्न जन स्वास्थ्य तथा सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिये उठाए जा रहे कदमों पर भी चर्चा की। ''

मंत्रालय ने कहा कि शक्का ने कोविड-19 संबंधी चिकित्सा सहायता और भारत में फंसे फलस्तीनियों की वंदे भारत मिशन के तहत स्वदेश वापसी के लिये भारत का आभार व्यक्त किया।

भाशा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)