मथुरा में RSS जिला प्रचारक के साथ अभद्रता मामले में कोतवाली प्रभारी लाइन हाजिर, कई पुलिसकर्मी सस्पेंड
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मथुरा जिले के वृन्दावन में यमुना स्नान करने पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के जिला प्रचारक के साथ कथित रूप से हुई अभद्रता के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने वृन्दावन के कोतवाली प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है।
मथुरा (उप्र), 28 मार्च : मथुरा (Mathura) जिले के वृन्दावन (Vrindavan) में यमुना स्नान करने पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) के जिला प्रचारक के साथ कथित रूप से हुई अभद्रता के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने वृन्दावन के कोतवाली (Kotwali) प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है. Holi 2021: मथुरा के बांके बिहारी से उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर तक, देखें देश में कैसे मनाया जा रहा है होली का त्योहार (See Pics & Videos)
सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरएसएस एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने नगर मजिस्ट्रेट एवं एसपी सुरक्षा से की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि जब आरएसएस के जिला प्रचारक मनोज कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता स्नान के लिए घाट पर जा रहे थे, तभी कुछ पुलिसकर्मियों ने उनसे अभद्रता की.
इसके बाद वृन्दावन में ही उक्त कार्यकर्ताओं द्वारा कई चौराहों पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2021 01:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

