विदेश की खबरें | रक्षा मंत्री का चयन करने को लेकर बाइडन पर बढ़ा दबाव

एक धड़े का कहना है कि इस पद पर किसी अफ्रीकी-अमेरिकी को चुना जाना चाहिए, जबकि दूसरा धड़ा चाहता है कि रक्षा मंत्री के पद के लिए पहली बार किसी महिला का चयन किया जाए।

इसी बीच, कुछ प्रगतिशील समूह प्रमुख महिला दावेदार मिशेल फ्लोर्नी के पुराने रिकॉर्ड के कारण उनका विरोध कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़ें 6.44 करोड़ तक पहुंची, मौतों का आकड़ा 14.9 लाख के पार.

कम से कम सात प्रगतिशील समूहों ने बाइडन को लिखे पत्र में फ्लोर्नी को इस पद के लिए नहीं चुने जाने की अपील की है।

‘यमनी अलायंस कमेटी’ की अध्यक्ष जेहन हकीम ने कहा, ‘‘सैन्य हस्तक्षेप को लेकर फ्लोर्नी के लगातार समर्थन ने यमन समेत दुनियाभर में विनाशकारी संकट पैदा करने में योगदान दिया है।’’

यह भी पढ़े | किसी बाहरी व्यक्ति को भारत के आंतरिक मुद्दों में हस्तक्षेप करने की अनुमति नहीं: किसान नेता.

फ्लोर्नी के अलावा सेना के जनरल रहे लॉयड ऑस्टिन और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के दूसरे कार्यकाल में गृह मंत्रालय के प्रमुख रहे जे जॉनसन भी इस पद के दावेदार हैं।

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक पार्टी के करीब 100 सदस्य ‘प्रोग्रेसिव कॉकस’ से संबंधित हैं, ऐसे में बाइडन के लिए उनका समर्थन और भरोसा बहुत जरूरी है।

कांग्रेस में अश्वेतों के प्रमुख समर्थक जेम्स क्लिबर्न ने बाइडन से कैबिनेट में अधिक संख्या में अश्वेत महिलाओं एवं पुरुषों को स्थान देने की अपील की है।

अभी तक किसी महिला या अश्वेत व्यक्ति ने रक्षा मंत्री का पदभार नहीं संभाला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)