जरुरी जानकारी | अर्थव्यवस्था में फिर जान फूंकने के लिए प्रोत्साहन पैकेज तीन साल तक रहे जारी : प्रणव सेन

कोलकाता, सात अक्टूबर सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय पर सांख्यिकी स्थायी समिति के चेयरमैन प्रणव सेन ने बुधवार को कहा कि सरकार को अर्थव्यवस्था में फिर जान फूंकने के लिए प्रोत्साहन पैकेज अगले तीन साल तक जारी रखना चाहिए। इसे सिर्फ एक बार देकर खत्म नहीं कर देना चाहिए।

भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक वेबिनार में उन्होंने कहा कि आर्थिक गतिविधियों में अभी जो सुधार दिख रहा है वह असल में दब गयी मांग के दोबारा उभरने के चलते है।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out At Petrol Pump in Bhubaneswar: भुवनेश्वर में राजभवन के पास पेट्रोल पंप में लगी आग, 3 लोग घायल.

सेन ने कहा, ‘‘ अभी इस दौरान अर्थव्यवस्था में जो सुधार दिख रहा है वह काफी समय से दबी हुई मांग के चलते है और यह बाजार में आ रही है। इस वजह से आर्थिक गतिविधियों में कुछ हद तक वृद्धि दिख रही है।’’

उनके अनुसार, ‘‘सरकार को प्रोत्साहन पैकेज को तीन साल तक जारी रखना चाहिए और यह एक बार के लिए नहीं होना चाहिए।’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बीजेपी को दूसरा झटका, उषा विद्यार्थी एलजेपी में शामिल.

उन्होंने कहा कि जब लॉकडाउन शुरू हुआ तो इसने भारत को रोक दिया। अर्थव्यवस्था में पहले से नकारात्मक रुख है और क्षमता उपयोग भी नीचे बना हुआ है।

सरकार को राज्यों का, सामाजिक सुरक्षा के लाभार्थियों का बकाया तत्काल भुगतान करना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)