मुंबई, 29 सितंबर भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईफा) के आगामी 23वें संस्करण का आयोजन फरवरी 2023 में अबूधाबी के यास प्रायद्वीप पर किया जाएगा। भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म अकादमी ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की।
यह फिल्म महोत्सव लगातार दूसरी बार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के इस प्रायद्वीप पर आयोजित किया जाएगा।
महोत्सव में सलमान खान, वरुण धवन, करण जौहर और कीर्ति सैनन जैसी प्रख्यात फिल्मी हस्तियां शिरकत करेंगी।
आईफा 2023 का आयोजन अबूधाबी के संस्कृति एवं पर्यटन विभाग (डीसीटी) और मिराल कंपनी के सहयोग से किया जाएगा।
आईफा के उपाध्यक्ष नोरीन खान ने कहा कि यास द्वीप में पहली बार आईफा संस्करण के सफल आयोजन के बाद अगले साल भी इसे इसी स्थान पर आयोजित करने का फैसला लिया गया है।
खान ने एक बयान में कहा, “मिराल और डीसीटी के अद्भुत साझेदारों की बदौलत इस साल आईफा का अनुभव बेमिसाल रहा। हम एक बार फिर इस महोत्सव के आयोजन के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY