देश की खबरें | मरने से पहले जीवन में एक बार अयोध्या जाना चाहता हूं : सालकर
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पणजी, पांच अगस्त सेवानिवृत्त शिक्षक और भाजपा के वयोवृद्ध नेता सुभाष सालकर ने कहा कि वह मरने से पहले कम से कम एक बार अयोध्या जाना चाहेंगे।

सालकर छह दिसंबर, 1992 को बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराये जाने वाले दिन अयोध्या में मौजूद थे। वह गोवा से गये करीब 750 कारसेवकों में शामिल थे।

यह भी पढ़े | कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा- भगवान राम को सभी से प्यार है और वह किसी भी राजनीतिक विचार से ऊपर हैं: 5 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सालकर (71) याद करते हैं कि उस समूह में केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक और पूर्व रक्षा मंत्री दिवंगत मनोहर पर्रिकर भी शामिल थे।

सालकर ने कहा, ‘‘अगर कोविड-19 की पाबंदियां नहीं होतीं तो मैं निश्चित रूप से अयोध्या जाकर समारोह देखता।’’

यह भी पढ़े | Ram Mandir Bhumi Pujan: केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने बांटी मिठाई, BJP के इन नेताओं ने कुछ अंदाज में जाहिर की खुशी.

उन्होंने बताया, ‘‘हम 1992 में सात दिन तक वहां रुके थे। मुझे याद है कि एक दिन पर्रिकर समेत हम सभी लालकृष्ण आडवाणी, साध्वी रितंभरा और अन्य के भाषण सुनकर एक पंडाल में सोये थे।’’

गोवा में भाजपा की कोर टीम का हिस्सा रहे सालकर ने उक्त घटना के दो साल बाद 1994 में राज्य विधानसभा में चार सीटें जीतने के साथ भाजपा की उपस्थिति दर्ज होते देखी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)