कोयंबटूर, 28 सितंबर यहां 20 वर्षीय एक नवविवाहिता ने जिला कलेक्ट्रेट के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज के लिए कथित तौर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने यह जानकारी दी।
दोनों ने तीन महीने पहले शादी की थी।
यह भी पढ़े | कोरोना के मिजोरम में पिछले 24 घंटे में 44 नए मरीज पाए गए: 28 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
कनस्तर में पेट्रोल लेकर महिला कलक्ट्रेट पहुंची। प्रवेश द्वार पर पुलिस ने उसे रोक दिया, जिसके बाद उसने अपने शरीर पर तेल डाला और माचिस की तीली जलाने की कोशिश की।
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि वह अपने माता-पिता और इकलौते भाई की मौत के बाद अकेले रह रही थी और गौरीशंकर से शादी कर ली थी।
यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: देवेंद्र फडणवीस बोले-बिहार चुनाव में अहम भूमिका निभाएगा सोशल मीडिया.
उन्होंने बताया कि गौरीशंकर ने उसे 50 हजार रुपये देने की मांग करते हुए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और पैसे न देने पर घर छोड़ने के लिए कहा।
पुलिस ने बताया कि एक बार उसके पति ने उसे इतना पीटा कि उसका हाथ टूट गया था।
उन्होंने बताया कि मामले में आगे की जांच शुरू हो गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY