देश की खबरें | कोविड-19 महामारी के दौरान पुलिस का ‘‘मानवीय’’ पक्ष सामने आया : मोदी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, चार सितम्बर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में युवकों को शुरुआत से ही आतंकवाद की राह पर जाने से रोकने के लिए महिला पुलिस अधिकारियों से वहां की महिलाओं की मदद लेने की अपील की।

सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में परिवीक्षाधीन आईपीएस अधिकारियों को ऑनलाइन संबोधित करते हुए मोदी ने शुक्रवार को कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान देश में पुलिस का ‘‘मानवीय’’ पक्ष सामने आया है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: लोक जनशक्ति पार्टी के ‘संकल्प पत्र’ पर जीतन मांझी ने चिराग पासवान को ललकारा.

एक महिला परीवीक्षाधीन अधिकारी के सवाल का जवाब देते हुए मोदी ने केन्द्र शासित प्रदेश के लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे ‘‘प्यारे ’’ लोग हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं इन लोगों के साथ बहुत जुड़ा हुआ हूं। वे आपके साथ बेहद प्यार से पेश आते हैं... हमें गलत राह पर जाने वालों को रोकना होगा। महिलाएं ऐसा कर सकती हैं।’’

यह भी पढ़े | Tamil Nadu Explosion: कुड्डालोर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 7 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल.

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ (जम्मू-कश्मीर में) हमारी माएं ऐसा कर सकती हैं....अगर हम शुरू में ही ऐसा करें तो बहुत अच्छा होगा।’’

उन्होंने यह भी कहा कि योग और प्राणायाम तनाव दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)