एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उम्मीद है कि भारत सितंबर-अक्टूबर में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर पायेगा: रीजीजू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. खेल मंत्री किरेन रीजीजू उम्मीद कर रहे हैं कि भारत सितंबर-अक्टूबर से चरणबद्ध तरीके से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर पायेगा और उनका कहना है कि इससे कोविड-19 महामारी के बीच लोगों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

देश की खबरें | उम्मीद है कि भारत सितंबर-अक्टूबर में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर पायेगा: रीजीजू
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 जुलाई खेल मंत्री किरेन रीजीजू उम्मीद कर रहे हैं कि भारत सितंबर-अक्टूबर से चरणबद्ध तरीके से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर पायेगा और उनका कहना है कि इससे कोविड-19 महामारी के बीच लोगों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

खेल मंत्रालय ने मई के अंतिम हफ्ते में कुछ ओलंपिक स्पर्धाओं के ट्रेनिंग शिविर बहाल किये और रीजीजू ने कहा कि निकट भविष्य में धीरे धीरे टूर्नामेंट भी आयोजित होने शुरू हो जायेंगे।

यह भी पढ़े | राजस्थान: CM अशोक गहलोत का समर्थन करते हुए कांग्रेसी विधायक राजभवन में लगा रहे हैं नारें: 24 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

रीजीजू ने गुरूवार को राष्ट्रमंडल देशों के मंत्रिस्तर मंच को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘सरकार ने कुछ खेल गतिविधियों को कुछ पांबदियों के साथ अनुमति दे दी है जिसमें कड़ी मानक परिचालन प्रक्रिया का पालन हो रहा है और इन दिशानिर्देशों का हर खेल संगठन द्वारा पालन किया जाना चाहिए। ’’

रीजीजू ने कहा, ‘‘मुझे यह सूचित करते हुए खुशी हो रही है कि हाल में विशेष शिविरों में हमारे एलीट और ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके खिलाड़ियों की ट्रेनिंग शुरू हो चुकी है। ’’

यह भी पढ़े | यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया होम क्वॉरेंटाइन.

इस संबोधन में रीजीजू ने कोविड-19 प्रकोप के कम होने के बाद भारत की खेल गतिविधियों के बहाल होने का खाका भी साझा किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के खेल मंत्रियों और राष्ट्रीय खेल महासंघों से भी बात की है और उन्हें धीरे धीरे कुछ खेल प्रतियोगिताओं को शुरू करने को कहा है। ’’

रीजीजू ने कहा, ‘‘हमें लोगों का आत्मविश्वास बढ़ाने की जरूरत है। मुझे उम्मीद है कि भारत सितंबर या अक्टूबर से खेल टूर्नामेंट आयोजित कर पायेगा, यहां तक कि विभिन्न खेलों की बड़ी लीग भी बहाली पर विचार कर रही हैं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2020 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).