देश की खबरें | बाइडेन और हैरिस की जीत पर हिंदी सिनेमा की हस्तियों ने जताई खुशी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, आठ नवंबर बॉलीवुड के कई कलाकारों ने अमेरिका में राष्ट्रपति एवं उप राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनावों के परिणामों पर प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि अमेरिका के लिए एक लंबी और काली रात का अंत हो गया। प्रियंका चोपड़ा जोनास, रिचा चड्ढा, फिल्मकार अनुभव सिन्हा और हंसल मेहता समेत कई बॉलीवुड शख्सियतों ने चुनाव परिणामों की सराहना की है।

अमेरिकी जनता ने तीन नवंबर को हुए चुनाव में जो बाइडेन को राष्ट्रपति तथा कमला हैरिस को उप राष्ट्रपति चुना है।

यह भी पढ़े | Bihar Election Results 2020: नतीजों से पहले कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला बोले- बिहार की जनता ने बदलाव के लिए किया वोट.

लॉस एंजिलिस में अपने गायक पति निक जोनास के साथ रह रहीं प्रियंका ने कहा कि चुनाव ने जीवंत लोकतंत्र की भावना को सही तरीके से दर्शाया है।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘अमेरिका ने रिकॉर्ड संख्या में मतदान किया और फैसला आ गया है। हर वोट मायने रखता है। लोकतंत्र को किस तरह काम करना चाहिए, उसे शक्तिशाली तरीके से दर्शाने के लिए वोट देने वाले सभी लोगों की मैं प्रशंसा करती हूं।’’

यह भी पढ़े | Big Basket के डेटा में लगी सेंध, 2 करोड़ यूजर्स का ब्योरा डार्क वेब पर हो रहा सेल.

प्रियंका ने कमला हैरिस की जीत को सपने सच होने का उदाहरण बताया।

उन्होंने लिखा, ‘‘राष्ट्रपति निर्वाचित हुए जो बाइडेन और उप राष्ट्रपति निर्वाचित हुईं कमला हैरिस को बधाई।’’

अनुभव सिन्हा ने कहा कि बाइडेन की जीत का असर पूरी दुनिया में पड़ सकता है और उम्मीद है कि इससे प्यार बढ़ेगा।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अमेरिका अब आप सांस ले सकते हो। अब सब सांस ले सकते हैं। अमेरिका को बधाई।’’

रिचा चड्ढा ने कहा कि अमेरिकी चुनाव के परिणाम कोरोना वायरस से प्रभावित इस साल के लिए उम्मीद की किरण लाने वाले हैं।

हंसल मेहता ने कंगना रनौत के साथ फिल्म ‘सिमरन’ की शूटिंग के क्षणों को याद किया जब ट्रंप राष्ट्रपति चुने गये थे। उन्होंने कहा कि वह सेट पर निराशा का माहौल महसूस कर सकते थे, कुछ लोग दुखी हुए, कुछ केवल चुप थे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन चेहरों को याद करता हूं और आज उन पर मुस्कान की कल्पना कर सकता हूं। एक लंबी, अंधेरी रात समाप्त हो गयी है।’’

अभिनेत्री निमरत कौर ने कहा कि चुनाव परिणाम एक आम आदमी की ताकत की जीत हैं।

अभिनेता रितेश देखमुख ने लिखा, ‘‘जो जीता वही सिकंदर’’।

अभिनेता अली फजल ने बाइडेन और हैरिस की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘यह जनता की जीत की तरह है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)