देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री कोरोना संक्रमित पाये गये
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिमला, 14 अक्टूबर ​हिमाचल प्रदेश के तकीनीकी शिक्षा मंत्री राम लाल मरकंडा कोरोना वायरस संक्रमण से संक्रमित पाये गये हैं । कोरोना संक्रमित होने वाले वह प्रदेश के पांचवें मंत्री हैं ।

हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा में वह मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर समेत पांचवें मंत्री तथा 12 वें विधायक हैं जो कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं ।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update: कर्नाटक में COVID19 से ठीक हुए 6 लाख से अधिक मरीज, राज्य में संक्रमितों का आकड़ा 7.26 के पार.

सोशल मीडिया पर मंगलवार को मरकंडा ने पोस्ट किया कि वह संक्रमित पाये गये हैं । इससे पहले उनमें संक्रमण के कुछ लक्षण दिखायी दिये थे क्योंकि वह कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये थे ।

उन्होंने लिखा, ''मैंने चिकित्सकों की सलाह के बाद सरकारी आवास पर अपने आपको पृथक कर लिया है ।''

यह भी पढ़े | हाथरस मामले में CBI ने पीड़िता के तीन भाईयों को आज पूछताछ के लिए फिर से किया समन: 14 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इससे पहले सोमवार को कोरोना संक्रमित पाये गये थे ।

इससे पहले शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, बिजली मंत्री सुखराम चौधरी तथा जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर भी कोरोना संक्रमित पाये गये थे ।

ठाकुर एवं मरकंडा समेत प्रदेश में अब तक 12 विधायक संक्रमित पाये जा चुके हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)