देश की खबरें | हिमाचल शत-प्रतिशत एलपीजी गैस कनेक्शन वाला देश का पहला राज्य बना: मुख्यमंत्री

शिमला, छह जुलाई मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोमवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां शत-प्रतिशत घरों में एलपीजी कनेक्शन है।

ठाकुर ने ‘हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना’ के लाभार्थियों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि चूल्हे पर खाना बनाना केवल मुश्किल नहीं था, बल्कि इसका महिलाओं के स्वास्थ्य पर भी कुप्रभाव पड़ता था।

यह भी पढ़े | Earthquake in Tajikistan: ताजिकिस्तान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.0 मापी गई.

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ के तहत ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन मुहैया कराए गए। राज्य में 1.36 लाख परिवारों को इस योजना से लाभ हुआ।

राज्य सरकार ने केंद्र की इस योजना के तहत लाभ नहीं पा सके परिवारों के लिए ‘हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना’ शुरू की थी।

यह भी पढ़े | ताजिकिस्तान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.0 मापी गई: 6 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की इस योजना के तहत 2,76,243 परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन मुहैया कराए गए।

ठाकुर ने कहा, ‘‘इससे धुएं से महिलाओं के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले बुरे असर को ही नहीं रोका गया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिली।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)