नयी दिल्ली, 30 जून दोपहिया वाहन विनिर्माता हीरो मोटोकॉर्प तीन जुलाई से मोटरसाइकिलों और स्कूटरों की कीमत में लगभग 1.5 प्रतिशत बढ़ोतरी करने की शुक्रवार को घोषणा की।
कंपनी ने कहा कि लागत मूल्य में बढ़ोतरी एवं कई कारकों से कीमत में यह बढ़ोतरी की जा रही है। कंपनी ने कहा कि मूल्य अलग-अलग मॉडल व बाजार के आधार पर तय की जाएगी।
इससे पहले अप्रैल में भी हीरो मोटोकॉर्प ने दोपहिया वाहनों की कीमत दो प्रतिशत तक बढ़ाई थी।
कंपनी ने कहा, “मोटरसाइकिल और स्कूटरों की कीमत में बढ़ोत्तरी कंपनी की ओर से समय-समय की जा रही मूल्य समीक्षा का हिस्सा है। कंपनी यह समीक्षा मूल्य स्थिति, उत्पादन लागत और व्यावसायिक अनिवार्यताएं जैसे विभिन्न कारकों को ध्यान में रखते हुए करती है।”
हीरो मोटोकॉर्प ने कहा कि वह ग्राहकों पर इसके प्रभाव को कम से कम करने के लिए नवोन्मेषी वित्तपोषण कार्यक्रमों को जारी रहेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY