एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हरियाणा में पिछले 12 साल में भूजल के स्तर में आई भारी गिरावट: खट्टर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को कहा कि राज्य के कई क्षेत्रों में पिछले 12 साल में भूजल के स्तर में भारी कमी आई है जो गंभीर चिंता का विषय है।

देश की खबरें | हरियाणा में पिछले 12 साल में भूजल के स्तर में आई भारी गिरावट: खट्टर
जियो

चंडीगढ़, नौ जून हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को कहा कि राज्य के कई क्षेत्रों में पिछले 12 साल में भूजल के स्तर में भारी कमी आई है जो गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि कुछ इलाकों में भूजल का स्तर 200 फुट से भी नीचे चला गया है और यदि स्थिति को नियंत्रित नहीं किया गया तो भविष्य की पीढ़ियां ‘‘हमें कभी माफ नहीं करेंगी।’’

यह भी पढ़े | राजस्थान में कोरोना के 369 नए मामले आए सामने, राज्य में कुल संख्या 11,245 पहुंची : 9 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री ने समस्या पर पर्याप्त ध्यान न देने के लिए पूर्ववर्ती सरकारों को जिम्मेदार बताया।

खट्टर ने कहा, ‘‘भूजल के स्तर में सुधार के लिए सरकार ने ‘मेरा पानी मेरी विरासत’ योजना शुरू की है।’’

यह भी पढ़े | बाबरी विध्वंस मामला: विशेष सीबीआई अदालत ने आरोपियों से बयान दर्ज कराने के लिए पेश होने को कहा.

उन्होंने कहा कि राज्य में किसानों को ज्यादा पानी की खपत वाली धान की पारंपरिक फसल की जगह फसलों में विविधता लाने को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इस संबंध में यहां एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री इस योजना के तहत फतेहाबाद के रतिया में प्रगतिशील किसानों से बात कर रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2020 09:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).