देश की खबरें | ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल से मारपीट, तीन गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 29 सितंबर गौतमबुद्ध नगर जिले के सेक्टर-37 चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात एक हेड कांस्टेबल से तीन युवकों ने सोमवार देर रात मारपीट की। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-39 में तैनात हेड कांस्टेबल मोहम्मद शरीफ सेक्टर- 37 चौराहे पर सोमवार की रात को ड्यूटी पर तैनात थे।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार में उभरा तीसरा मोर्चा, BSP और JPS के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे उपेंद्र कुशवाहा, क्या मायावती की एंट्री से दलित वोटर होंगे प्रभावित?.

उन्होंने बताया कि रात को बिना मास्क लगाए वाहन चला रहे लोगों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन युवकों को शफीक ने रोका।

उन्होंने बताया कि तीनों ने मास्क नहीं लगा रखा था, तथा तीनों शराब के नशे में थे। जब हेड कांस्टेबल ने तीनों से मास्क ना लगाने के कारण पूछा तो, युवक उत्तेजित हो गए, तथा उन्होंने पुलिस कर्मी के साथ मारपीट कर ,उसकी वर्दी फाड़ दी।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: ‘नया बिहार, विकसित बिहार’ के नारे के साथ नीतीश कुमार को चुनौती देने वाले तेजस्वी यादव की ये हैं ताकत और कमजोरियां.

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने तीनों आरोपी सतीश कुमार, नवीन मिश्रा, विपिन मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों में नवीन मिश्रा रेलवे बोर्ड में काम करते हैं, जबकि सतीश तथा विपिन एक निर्माण कंपनी में काम करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)